आजकल software दो तरीके से चलता है। एक होता है SaaS, जो online चलता है। दूसरा होता है traditional software, जिसे computer या laptop में install करना पड़ता है। दोनों काम तो करते हैं, लेकिन दोनों का तरीका अलग है। तो simple words में समझते हैं कि कौन सा better है दोनों में से इनका आपस में comparison करके|
1. SaaS क्या होता है
SaaS मतलब software जो इंटरनेट पर चलता है। जैसे Gmail, Canva, Zoom, इन्हें बस browser में खोलो और शुरू हो जाओ। कुछ install नहीं करना पड़ता। मतलब बस आपने URL type किया और ये use के लिए तैयार है|
2. Traditional software क्या होता है
Traditional मतलब old तरीका जिसमें software download करके computer में install करना पड़ता है। जैसे Photoshop, MS Office का पुराना version, या कोई offline software। और सबसे बड़ी सरदर्दी है software को बार बार update करना पड़ता है| और आपका operating system भी software compatible होना चाहिए use करने के लिए|
SaaS की अच्छे बातें
- चलाने में आसान – बस internet चाहिए, login करो और काम शुरू।
- कहाँ से भी चल जाता है – Laptop, mobile, office, घर… कहीं भी खोल सकते हो।
- Updates अपने आप आते हैं – कुछ भी manually install नहीं करना पड़ता।
- खर्च कम पड़ता है – Monthly या yearly plan ले लो, बड़ा खर्च नहीं होता।
SaaS की problem
Internet जरूरी है – Net slow हो तो काम रुक जाता है।
Traditional software की अच्छे बातें
- Internet जरूरी नहीं – Offline भी चलता है।
- Speed अच्छी रहती है – Computer में install होने की वजह से fast चलता है।
Traditional Software की problem
- Install करना पड़ता है – बड़ा file, time लगता है।
- Update खुद करना पड़ता है – हर बार नया version लाना पड़ता है। एक ही device पर चलता है – दूसरे device पर use करने के लिए फिर से install करना पड़ता है।
कौन सा better है?
अगर तुम्हें easy, everywhere access वाला software चाहिए तो SaaS best है। अगर तुम्हारा काम offline होता है और heavy software चाहिए तो traditional ठीक है। आज ज्यादातर लोग SaaS ही choose कर रहे हैं क्योंकि वो simple है और maintenance नहीं चाहिए।
Do you want to share your experience with any SaaS application? If yes then SaaS Guest Post is the way to go. Start writing now.